March 7, 2026

Blog

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री की मांग पार्टी में लंबे समय से उठ रही थी और अब इस मामले में सीएम की सहमति भी मिल गई है। नीतीश कुमार की सहमति मिलने के बाद अब निशांत राजनीतिक रूप से सक्रिय भी होने लगे हैं। निशांत जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर आयोजित MLA और सांसदों की बैठक में नजर आए। बैठक के दौरान उन्होंने सभी से भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

बता दें कि निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री की मांग लंबे समय से उठ रही थी और अब उनकी पॉलिटिकल एंट्री पर सहमति मिलने के बाद राजधानी पटना में स्वागत में पोस्टर भी लगने शुरू हो गए हैं। जदयू कार्यालय के साथ ही भाजपा कार्यालय के समीप भी निशांत के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की नई सरकार में भी निशांत कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा तेज है। जानकारी के अनुसार नई सरकार में निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश ने पार्टी के सांसदों और विधायकों समेत अन्य नेता के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने औपचारिक रूप से अपने निर्णय की जानकारी दी। इस दौरान कई नेता भावुक भी हो गए जिन्हें सीएम ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा बिहार से जुड़े रहेंगे।

                         

IMG-20230412-WA0009