बिहार ब्रेकिंग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष एवं महिला टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष टीम ने दो स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। टीम ने टीम इवेंट के साथ-साथ क्वाड इवेंट में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं, महिला टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह बिहार की पुरुष और महिला टीमों ने मिलकर तीन कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन राज्य में सेपकटकरा खेल की बढ़ती लोकप्रियता और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत को दर्शाता है।


